रुद्रपुर, मई 9 -- किच्छा। नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नेत्र जांच शिविर में विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान विद्यालय की निदेशक डॉ. मृदुला किशोर ने सर्वाइकल कैंसर एवं एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. राहुल किशोर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना ठाकुर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणुका मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार दुबे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.