नालंदा समेत 16 जिलों के डीपीओ पर कार्रवाई का आदेश
बिहारशरीफ, मई 22 -- बिहारशरीफ। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने नालंदा समेत 16 जिलों के एसएसए डीपीओ पर कार्रवाई का आदेश दिया है। कहा है कि बिहार दिवस पर कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हर जिले को एक लाख रुपया दिया गया था। नालंदा के अलावा अररिया, बेगूसराय, गयाजी, गोपालगंज, कैमूर, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना, सहरसा, सारण, शेखपुरा, सीवान व सुपौल के डीपीओ ने उस राशि का अब तक हिसाब नहीं दिया है। इनपर कार्रवाई का आदेश डीईओ को देते हुए हर हाल में तीन दिन में डीसी विपत्र भेजने का आदेश दिया गया है। यह भी पढ़ें- नालंदा समेत 10 जिलों के स्थापना डीपीओ से शोकॉज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.