नालंदा समेत 11 जिलों के डीईओ से शोकॉज
बिहारशरीफ, जुलाई 4 -- बिहारशरीफ। जिले के 11 समेत सूबे के तमाम मदरसों की जांच कराने का आदेश दिया गया है। लेकिन, नालंदा के अलावा दरभंगा, जमुई, खगड़िया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्णिया, समस्तीपुर, मुंगेर व बेगूसराय के डीईओ व स्थापना डीपीओ ने जांच रिपोर्ट नहीं भेजी है। ऐसे में इनसे शोकॉज किया गया है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक सज्जन राजशेखर ने कहा है कि 10 जून तक ही रिपोर्ट देनी थी। डीएम से समन्वयक बनाकर तीन दिन में रिपोर्ट न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दूसरी बार दी गयी है। (बिहारशरीफ से आशुतोष) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: चला चाबुक, तो 10 के बजाय 33 दिन बाद बनायीं जांच कमेटियां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.