बिहारशरीफ, अक्टूबर 25 -- बिहारशरीफ/शेखपुरा। वित्तीय वर्ष 2026-27 से समग्र शिक्षा कार्यक्रम का पैसा केंद्र की एसएनए-स्पर्श व्यवस्था से खर्च होगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने 24 अक्तूबर को आदेश जारी कर 72 नए आईए ऑफिस (राशि खर्च करने वाले कार्यालय) बनाने की मंजूरी दी है। इनमें 42 जिला स्तर पर होंगे, जिनमें सभी 38 जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के कार्यालय शामिल हैं। इस तरह नालंदा और शेखपुरा के स्थापना कार्यालय भी इसमें आएंगे। इनके जरिये शिक्षकों का वेतन सीधे उनके खाते में जाएगा। राज्य में कुल आईए ऑफिस की संख्या 1,348 हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...