पटना, मार्च 31 -- Nalanda Temple Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर में मंगलवार की सुबह भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य सरकार 6-6 लाख रुपये का मुआवजा देगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी। मृतकों के परिजन के लिए 8-8 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिर में भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जन भर से ऊपर लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। मंदिर में भगदड़ की शुरुआत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है, लेकिन मंगलवार को शीतला माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या हर सप्ताह ज्यादा रहती है। चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार होने के कारण आज भी बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.