बिहारशरीफ, अक्टूबर 13 -- नालंदा विश्वविद्यालय बना इसरो के आईआईआरएस का नोडल सेंटर सभी विषयों के विद्यार्थियों को रिमोट सेंसिंग, अंतरिक्ष तकनीक और जीआईएस के निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का मिलेगा अवसर फोटो : नालंदा विश्वविद्यालय। राजगीर, निज संवाददाता। नालंदा विश्वविद्यालय ने अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक भू-स्थानिक तकनीक में विद्यार्थियों की दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम पहल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तहत भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) के साथ साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय को आईआईआरएस-इसरो का नोडल सेंटर नामित किया गया है।

निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का अवसरइससे विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों को रिमोट सेंसिंग, स्पेस टेक्नोलॉजी और ज्योग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) जैसे उन्नत विषयों में निःशुल्...