बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- नालंदा विवि में कथक के जरिए जीवंत हुआ बिहार का गौरवशाली इतिहास नृत्यांगना स्वाति सिन्हा और उनके समूह ने पेश की बिहार केंद्रित विशेष प्रस्तुति राजगीर, निज प्रतिनिधि। नालंदा विश्वविद्यालय के सुषमा स्वराज सभागार में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना स्वाति सिन्हा और उनके समूह ने अपनी विशेष प्रस्तुति के जरिए बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर उतारा। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में नृत्यांगनाओं ने कत्थक की मुद्राओं के माध्यम से दर्शकों को बिहार के अतीत से लेकर वर्तमान तक की यात्रा कराई। कलाकारों ने नृत्य के जरिए गंगा, सोन और गंडक जैसी पवित्र नदियों के प्रवाह को बखूबी दर्शाया। इसके अलावा, नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्राचीन ज्ञान केंद्रों की झलक भी उनकी भाव-भंगिमाओं में देखने को मिली। नृत्य-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.