नालंदा-विक्रमशिला की विरासत से अवगत हुए बच्चे
पटना, अप्रैल 18 -- विश्व विरासत दिवस पर सांस्कृतिक-शैक्षणिक संस्था फाउंडेशन फॉर आर्ट, कल्चर, एथिक्स एंड साइंस (फेसेस) पटना ने राजकीय मध्य विद्यालय, राजापुर मैनपुरा में सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान डॉ. सुनिता भारती (सचिव, फेसेस) ने बच्चों को प्राचीन नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों के ऐतिहासिक महत्व को समझाया। कहा कि ये विवि न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व की ज्ञान-परंपरा के प्रतीक हैं। पुरातत्व संग्रहालय नालंदा और विक्रमशिला में संरक्षित पुरावशेषों पर आधारित दो लघु वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया गया। वृत्तचित्र में दी गई जानकारी के आधार पर कक्षा आठ के छात्रों के बीच विरासत क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने प्रश्नों का सही उत्तर दिया।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 छात्र-छात्राओं को फेसेस की ओर से यंग हेरिटेज ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.