निज संवाददाता, मार्च 27 -- बिहार के नालंदा जिले से शुक्रवार को दिलदहलाने वाली घटना सामने आई। हरनौत के एक मकान में घर में घुसकर एक नाबालिग छात्रा की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान लक्ष्मणपुर गांव निवासी वशिष्ठ नारायण की 16 साल की बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना सुबह 10 बजे के करीब हुई। उस समय लड़की घर में अकेली थी। सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रथमदृष्ट्या यह माममा हत्या का लग रहा है, लेकिन कमरे में ही देसी कट्टा मिलने से पुलिस हत्या या आत्महत्या के सस्पेंस में उलझी हुई है। प्रखंड कार्यालय के पास वार्ड सात के एक मकान में शुक्रवार को कमरे में घुसकर सिर में गोली मार नाबालिग छात्रा की हत्या कर दी गयी। मृतका लक्ष्मणपुर गांव निवासी वशिष्ठ नारायण की 16 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी है। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपा...