बिहारशरीफ, मार्च 16 -- नालंदा में रिश्वत लेते शिक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार निगरानी विभाग की टीम ने चंडी में की कार्रवाई बीईओ के कहने पर रिश्वत ले रहे थे शिक्षक, एफआईआर फोटो : निगरानी-चंडी में निगरानी के अधिकारियों की गिरफ्त में बुनियादी शिक्षक। चंडी, एक संवाददाता। स्थानीय बीआरसी(प्रखंड संसाधन केन्द्र)में सोमवार की शाम निगरानी विभाग की टीम ने 17 हजार रुपये घूस लेते बुनियादी शिक्षक मनोज कुमार वर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी की टीम की मानें तो बीईओ पुष्पा कुमारी के कहने पर शिक्षक रिश्वत ले रहे थे। बीईओ को इस मामले में नामजद आरोपित बनाया गया है। इस मामले में एक शिक्षक ने ही निगरानी में शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता वर्ष 2017 से 2019 तक मीड डे मिल में गड़बड़ी के आरोप में सस्पेंड थे। बाद में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.