नई दिल्ली, मार्च 19 -- Speed Havoc in Nalanda: बिहार के नालंदा में एक कार गड्ढे में गिर गई जिसमें दो इंजीनियरिंग के छात्रों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना चंडी थाना क्षेत्र के सालेहपुर मोड़ और गौढ़ापर के बीच की है। भीषण सड़क हादसे में कार बुरी तरस से डैमेज हो गयी। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र आशीष कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल छात्रों में धीरज कश्यप, उत्सव सिंह और शशिकांत शामिल हैं, जिन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी छात्र एक ही कॉलेज के बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- घर बैठे 3.5 प्रतिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.