नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले नालंदा के सदर अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज को लेकर पहुंचे परिजनों और सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और करीब 10 मिनट तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिससे अस्पताल की व्यवस्था कुछ देर के लिए बाधित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक मरीज की हालत गंभीर थी, जिसे लेकर परिजन जल्द से जल्द इमरजेंसी वार्ड में पहुंचना चाहते थे। इसी दौरान गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोक दिया और कहा कि अस्पताल के नियमों के अनुसार सीमित संख्या में ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति है। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए और मरीज की गंभीर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.