बिहारशरीफ, जून 14 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : नालंदा में भी लहलहाएंगे नारियल के पेड़, चमकेगी किसानों की किस्मत इस बार 9 हेक्टेयर में खेती का रखा गया है लक्ष्य, 1600 पौधे बांटे जाएंगे 75 फीसद अनुदान काट प्रति पौधा 21.25 रुपये देना होगा किसान को कम से कम 05 और अधिकतम 712 पौधे ले सकते हैं एक किसान अब वेबसाइट पर नहीं, बिहार कृषि ऐप पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन फोटो नारियल: कुछ इसी तरह लहलहाएंगे नारियल के पेड़, खेती के लिए सरकार देगी अनुदान। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि।

नारियल की खेती का लक्ष्य आमतौर पर नारियल की खेती समुद्र तटीय इलाकों या दक्षिण भारत में ही देखी जाती है। लेकिन, अब नालंदा के किसान भी इस कल्पवृक्ष (नारियल) की खेती कर अपनी तकदीर संवारेंगे। कम मेहनत और कम लागत में बंपर आमदनी देने वाली नारियल पौधा वितरण योजना में नालंदा को शामिल कर...