बिहारशरीफ, मार्च 20 -- नालंदा में धूमधाम से आज मनायी जाएगी ईद अकीदत के साथ अदा की गयी अलविदा जुमे की नमाज चांद का हुआ दीदार तो लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई खरीदारी के लिए बाजार में देर रात तक रही लोगों की भीड़ फोटो : नमाज01-बिहारशरीफ के मुरारपुर शाही मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा करते लोग। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। जिले में शनिवार को धूमधाम से ईद मनायी जाएगी। हालांकि, सिलाव प्रखंड के बड़ाकर गांव में शुक्रवार को ही ईद मनायी गयी। वहीं, अन्य स्थानों पर शुक्रवार को रमजान उल मुबारक के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को पूरे अकीदत और एहतराम के साथ शहर की तमाम मस्जिदों में अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिदों में पहुंचे और पूरे शहर में इबादत, रूहानियत और भाईचारे का खूबसूरत माहौल देखने को मिला। देर श...