नई दिल्ली, मई 11 -- Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में एक अधेड़ की जमीनी विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। नूरसराय थाना क्षेत्र के कुबड़ा बीघा गांव में जमीनी विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान मांझी समुदाय के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुबड़ा बीघा गांव निवासी स्वर्गीय संत मांझी के 50 वर्षीय पुत्र कमलेश मांझी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कमलेश मांझी ने करीब 30 वर्ष पहले जमीन खरीदकर वहां झोपड़ी बनाकर रहना शुरू किया था। आरोप है कि गांव के जोगेंद्र पासवान ने उनकी झोपड़ी तोड़ दी। इसका विरोध करने पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान कमलेश मांझी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- ससुराल में फंदे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.