बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को दहेज के लिए एक गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात गिरियक थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की है। मृतका की पहचान पूनम कुमारी के रूप में हुई है। बीते 11 मई को धूमधाम से उसकी शादी दीपक कुमार से हुई थी। पूनम ढाई महीने की गर्भवती थी। ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पावापुरी के अमदाहा निवासी मृतका के पिता अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के महज 4 माह के भीतर ही उनकी बेटी को दहेज की खातिर कई बार प्रताड़ित और मारपीट की गई। गर्भवती होने के बावजूद ससुराल पक्ष ने न तो उसका सही इलाज कराया और न ही पोषणयुक्त भोजन दिया, जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। यह भी पढ़ें- स्कूल में फर्नीचर सप्लाई करने आए शख्स को फावड़े से काटा, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.