बिहारशरीफ, मार्च 9 -- बिहारशरीफ, निज संवाददात। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नालंदा महिला कॉलेज में महिला सशक्तिकरण एवं विकसित भारत विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें चार समूह में छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नूतन भारती, जाह्नवी शर्मा एवं तनु कुमारी की रंगोली अव्वल रही। वहीं मुस्कान कुमारी, नम्रता भारती, ऋषु कुमारी और प्रिया कुमारी की टीम उपविजेता बनी। निर्णायक मंडली में डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. बबली कुमारी व डॉ. राकेश कुमार रंजन थे। प्राचार्य प्रो. डॉ. जीतेंद्र रजक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आसिया प्रवीण व अन्य मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.