बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- नालंदा महिला कॉलेज में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह प्राचार्य प्रो डॉ जितेंद्र रजक ने सभी को दी रंगों के पर्व की शुभकामनाएं बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। नालंदा महिला कॉलेज में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंगों के इस पावन पर्व की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य प्रो डॉ जितेंद्र रजक ने कहा कि यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उमंग लेकर आए। इस अवसर पर प्राध्यापकों में पुष्पलता कुमारी, डॉ रामधनी पाल, डॉ नागमणी, डॉ धर्मेंद्र, डॉ रेणु कुमारी, डॉ इकरामुद्दीन, डॉ शबनम अंसारी, डॉ शिप्रा...