बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- नालंदा महिला कॉलेज में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को लेकर जागरूकता कार्यक्रम कानूनी प्रावधान, शी-बॉक्स पोर्टल और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी फोटो: महिला कॉलेज: बिहारशरीफ के नालंदा महिला कॉलेज में गुरुवार को जानकारी देते व्याख्याता। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। नालंदा महिला कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न विषय पर जागरूकता कार्यक्रम सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग के व्याख्याता डॉ. नासमणी कुमार ने छात्राओं को यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों और इससे संबंधित कानूनों की जानकारी दी। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने शी-बॉक्स पोर्टल के उपयोग और शिकायत प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आशिया परवीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.