बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- नालंदा महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीतेंद्र गुजरात में सम्मानित फोटो : महिला कॉलेज : गुजरात में सम्मान समारोह में शामिल नालंदा महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीतेंद्र रजक व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा महिला कॉलेज के प्राचार्य जीतेंद्र रजक को बेहतर प्रबंधन और शैक्षणिक माहौल निर्माण को लेकर गुजरात में सम्मानित किया गया। इससे शिक्षकों में खुशी का माहौल है। शिक्षिका आसीया प्रवीण ने बताया कि यह सम्मान उन्हें उच्चतर शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए मिला है। उन्होंने बताया कि गुजरात में 14 और 15 फरवरी को एसोसिएशन ऑफ इंडियन कॉलेज प्रिंसिपल (एआईसीपी) के 28वें राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष डॉ. संजय एम वकील व सचिव डॉ. पी बाबा गणन कुमार ने दी। इस उपलब्धि पर डॉ. रामधुनी पाल, डॉ. नागमणी कुमार, डॉ. रेणु कुमारी, ड...