पटना, मार्च 31 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर दुख प्रकट किया है। साथ ही इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। मंगलवार को बयान में कहा कि नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुई भगदड़ की हृदयविदारक घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह है कि घायलों के समुचित इलाज, मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता और घटना की उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।दूसरी ओर तेजस्वी ने नालंदा में हुई गैंगरेप की घटना पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि एनडीए राज में नालंदा के नूरसराय इलाके में बीच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.