बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा नगर पंचायत में अब सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चयन मनोनयन के बजाय लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होगा। कार्यपालक पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि समिति के तीन सदस्यों के चुनाव के लिए 18 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। यह मतदान गुप्त मतपत्र के माध्यम से होगा। मतदान की घोषणा होते ही नगर पंचायत में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर अध्यक्ष अपने समर्थित पार्षदों की जीत सुनिश्चित करने के लिए गोलबंदी कर रहे हैं। दूसरी ओर विपक्षी खेमे ने भी कमर कस ली है। कई पार्षदों ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर अध्यक्ष के खेमे को कड़ी चुनौती दी है। वार्ड दो की पार्षद चंचला देवी ने कहा चुनाव से चयनित सदस्य स्वतंत्र रूप से विकास कार्यों की निगरानी कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.