मुंगेर, अप्रैल 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नालंदा के नूरसराय में घटी घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति की पोल खोल कर रख दी है। महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल सुशासन के दावे करती है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक विरोधियों को दबाने में व्यस्त है, जबकि आम लोगों और खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार में नैतिकता बची है, तो इस मामले को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.