बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन का आज अंतिम मौका 59 पाठ्यक्रमों में दाखिले की बढ़ी समयसीमा आज होगी समाप्त, दस्तावेज अपलोड नहीं करने पर आवेदन रद्द फोटो : एनओयू : नालंदा खुला विश्वविद्यालय। नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आज अंतिम मौका है। विद्यार्थियों के विशेष अनुरोध पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 59 पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ायी थी, जो आज समाप्त हो रही है। जिन विद्यार्थियों का आवेदन दस्तावेजों की कमी के कारण होल्ड है, उन्हें भी आज ही आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर आवेदन स्वत: रद्द हो जाएगा। एमसीए में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी 25 व 26 सितंबर को मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्...