नालंदा खुला विश्वविद्यालय में छात्रों ने जड़ा ताला
बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- एमए का रिजल्ट नहीं मिलने से भड़के छात्र परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए की नारेबाजी फोटो : नालंदा 01-नालंदा खुला विश्वविद्यालय में गुरुवार को छात्रों से बात करते कुलपति प्रो. रविन्द्र कुमार, एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता । नालंदा खुला विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में गुरुवार को एमए (सत्र 2024-26) के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी और कुलपति प्रो. रवीन्द्र कुमार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने छात्रों का मांग पत्र जिलाधिकारी को भेजने का आश्वासन दिया। साथ ही छात्रों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.