बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- नालंदा खुला विश्वविद्यालय की पीजी परीक्षा शुरू नालंदा मुख्यालय समेत पटना के 5 केंद्रों पर हो रही परीक्षा कुलपति और कुलसचिव कर रहे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) की स्नातकोत्तर परीक्षाएं एक अगस्त से शुरू हैं। नालंदा स्थित विश्वविद्यालय मुख्यालय के अलावा पटना के बीएन कॉलेज, पटना कॉलेज, टीपीएस कॉलेज और मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय तथा महाबोधि कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक अगस्त को बीएन कॉलेज में एमए हिंदी, मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में एमए/एमएससी गणित, पटना कॉलेज में एमए इतिहास और टीपीएस कॉलेज में एमएससी भौतिकी की परीक्षा हुई। पांच अगस्त से बीएन कॉलेज में पर्यावरण विज्ञान और एमकॉम, मौलाना मजहरूल हक में एमएससी जीव विज्ञान व...