बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- नालंदा खुला विवि में छात्र 21 तक कराएं नामांकन विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए बढ़ायी गयी तिथि बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों के आग्रह और ऑनलाइन आवेदन में आ रही परेशानियों को देखते हुए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 सितंबर कर दी गई है।

छात्रों की परेशानी विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को आवेदन देकर बताया था कि बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट नेटवर्क की सुविधा लगातार बाधित हो रही है। इससे ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही है। विद्यार्थी हित को ध्यान में रखते हुए तिथि विस्तार की गयी है। ...