बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- नालंदा कॉलेज में शुरू होगी एमलिस की पढ़ाई पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने दी स्वीकृति, वर्तमान सत्र से 30 सीट पर होगा नामांकन बीलिस में 60 सीट पर पहले से हो रही पढ़ाई फोटो : नालंदा कॉलेज : नालंदा कॉलेज में कार्यक्रम में शामिल प्राचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा व अन्य। फाइल फोटो बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

नई पाठ्यक्रम की स्वीकृति नालंदा कॉलेज में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से मास्टर्स ऑफ लाइब्रेरी साइंस (एमलिस) पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू होगी। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय् ने इसके संचालन की स्वीकृति दी है। इस निर्णय से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। इसे उच्च शिक्षा के विस्तार और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 30 सीटों पर नामांकन होगा। यहां बीलिस में 60 सीट पर पहले से पढ़ाई हो रही है। प्राचार्या प्रो. सुनीता...