बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- नालंदा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और इंडक्शन मीट को लेकर हुई बैठक सितंबर में आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी का किया जा रहा गठन फोटो : नालंदा कॉलेज : नालंदा कॉलेज में गुरुवार को इंडक्शन मीट की तैयारी को लेकर रणनीति बनातीं प्राचार्य प्रो. सुनिता सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा कॉलेज में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और इंडक्शन मीट की तैयारी को लेकर गुरुवार को प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनायी। उन्होंने कहा कि सितंबर माह में ये आयोजन होने हैं। इसके लिए कमेटी का गठन बनाया जाएगा। ताकि, इसमें शामिल होने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो। यह सम्मेलन संस्थान के अनुसंधान प्रोफाइल को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा। डॉ. सर्वदमन कश्यप ने कई विषय वस्तु पर प्रकाश डाले। इस ब...