नालंदा के वीर प्रताप बिहार अंडर-19 टीम को देंगे कोचिंग
बिहारशरीफ, अक्टूबर 6 -- वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए बनाया गया बिहार टीम का कोच कई आईपीएल टीमों व रणजी खेल चुके हैं वीर प्रताप फोटो : वीर प्रताप-वीर प्रताप सिंह। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार रणजी टीम के पूर्व कप्तान, कई आईपीएल टीमों से खेल चुके नालंदा के लाल वीर प्रताप सिंह को अब बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम को कोचिंग की जिम्मेदारी दी गयी है। वीनू मांकड़ अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लिए उन्हें टीम का हेड कोच बनाया गया है। उनके मागदर्शन में युवा खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। बिहार की टीम एलीट ग्रुप बी में शामिल है। मुकाबले पुडुचेरी में होंगे। यहां बिहार का सामना यूपी, छत्तीसगढ़, पंजाब, ओडिशा और हरियाणा जैसी टीमों से होगा। बिहार अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर को यूपी के खिलाफ करेगा। वीर प्रताप, घरेलू क्रिकेट में बंगाल, छत्तीसगढ़ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.