नालंदा, फरवरी 6 -- बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में बड़ी घटना हुई है। राजगीर के दिगम्बर धर्मशाला के एक कमरे में 4 जैन सैलानियों के शव मिले हैं। एक साथ चार जैन सैलानियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। 4 जैन सैलानियों की मौत की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। दिगम्बर धर्मशाला के अंदर चार शव की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के भी कान खड़े हो गए हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में सभी शव मिले हैं वो कमरा अंदर से बंद था। जो तस्वीर सामने आई है उसमें नजर आ रहा है कि पुलिस बल वहां जांच-पड़ताल कर रहा है। राजगीर थाना क्षेत्र में इस घटना से खलबली मच गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कमरे से बदबू आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.