नालंदा के युवक की राजस्थान में हुई मौत
बिहारशरीफ, जून 28 -- राजस्थान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के गोंगचक गांव निवासी विजय पासवान का पुत्र दीनबंधू कुमार कमाने के लिए राजस्थान गया था। राजस्थान के माधोपुर थाना क्षेत्र में उसका शव पेड़ से लटका मिला। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। हालांकि, आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि युवक तीन दिनों पहले गुजरात जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह गुजरात की बजाय राजस्थान कैसे पहुंच गया, यह पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही परिजन शव को लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गये हैं। सारे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस से बात की गयी है। (अस्थावां से पप्पू कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.