बिहारशरीफ, जून 7 -- कुछ खास : नालंदा के चिंटू ने स्टील से बनाई टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की अनूठी प्रतिकृति वे इस ट्रॉफी को ईशान किशन को करेंगे भेंट फोटो : ट्रॉफी : कलाकार चिंटू कुमार द्वारा बनी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की अनूठी प्रतिकृति। पावापुरी, निज संवाददाता। नालंदा जिला के युवा कलाकार चिंटू कुमार ने अपनी अद्भुत कला प्रतिभा का परिचय देते हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की आकर्षक प्रतिकृति तैयार की है। स्टील से निर्मित यह कलाकृति भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित है और देश के क्रिकेट सितारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अनूठा प्रयास है। वे इस ट्रॉफी को ईशान किशन को भेंट करेंगे। मूल रूप से नालंदा जिले के दरवेशपुरा निवासी चिंटू कुमार वर्तमान में पावापुरी जल मंदिर के पास अपने आवास पर रहकर कला साधना में जुटे हैं। पिछल...