बिहारशरीफ, मार्च 20 -- Eid 2026: देश के अधिकांश हिस्सों में जहां ईद का चांद दिखने का इंतजार चल रहा है। वहीं, बिहार के नालंदा जिले में कुछ मुस्लिम परिवारों ने 24 घंटे पहले शुक्रवार को ही ईद-उल-फितर का त्योहार मना लिया। एक दिन पहले ईद मनाने वाले जिले के सिलाव प्रखंड के कई गांवों के मुसलमान शामिल हैं। इसके पीछे 'सऊदी कनेक्शन' है। दूसरी ओर, भारत में अधिकतर जगहों पर गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिस कारण शुक्रवार को ईद नहीं मनाई गई। अब शनिवार 21 मार्च को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। सिलाव प्रखंड के बड़ाकर समेत कई गांव 24 घंटे पहले ईद मनाने को लेकर चर्चा में आ गए। यहां के मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को ईद-उल-फितर पूरी अकीदत और उल्लास के साथ मनाई। लोगों ने मस्जिद एवं ईदगाहों में नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले लगाया और ईद की मुबारकबाद...