बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- बिहारशरीफ। जिला पुलिस बल में तैनात महिला सिपाही पंचरत्ना कुमारी ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर अपना परचम लहरा दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित तीसरी ऑल इंडिया नेशनल कॉम्बैट चैम्पियनशिप के 72 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। नालंदा पुलिस ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...