नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नालंदा निवासी बिहार की मौसम वैज्ञानिक बेटी आरती गुप्ता सूबे की पहली महिला बन गई हैं, जिन्हें विश्व के सबसे ठंडे स्थान अंटार्कटिका जाने का अवसर मिला है। भारत मौसम केन्द्र की पटना शाखा की ओर भेजी गई आरती 45वें भारतीय वैज्ञानिक अंटार्कटिका शीतकालीन अभियान का हिस्सा हैं। इस उपलब्धि से उन्हें भारतीय मौसम विभाग की पहली महिला बनने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है। टीम में 52 लोग हैं। इनमें वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ, लॉजस्टिक्सि (तर्कशास्त्री), मेडिकल टीम के सदस्य शामिल हैं। सभी अलग-अलग पृष्ठभूमि के होते हुए एक साझा लक्ष्य के लिए कार्य कर रहे हैं। आरती ने जब भारत मौसम विज्ञान विभाग में कार्यभार ग्रहण किया, तो पहले ही दिन विभागीय पत्रिका में पूर्व अंटार्कटिका अभियानों के बारे में पढ़ा। उसी क्षण उसने ठान लिया कि 'एक दिन मैं भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.