देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। मां मनसा क्लब संथाली जसीडीह द्वारा चटर्जी मैदान में आयोजित झारखंड क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तहत शनिवार को ग्रुप बी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच नालंदा बनाम मुंगेर के बीच खेला गया। मौके पर नालंदा टीम के कप्तान नीरज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान मुंगेर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में ऑल आउट होकर 134 रन बनाया। मुंगेर टीम के बल्लेबाज शिवम आश्वनी ने 7 गेंद पर 5 चौके की मदद से 20 रन एवं गोलू मिश्रा ने 16 गेंद पर 1 चौका और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाया। मौके पर नालंदा टीम के गेंदबाज विराज यादव ने 1.5 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिया। जबकि गेंदबाज मोहित ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने जवाब में उतरी नालंदा की टीम ने 14.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 136 ब...