पटना, मार्च 31 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने नालंदा के मघड़ा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसने हम सभी को मर्माहत कर दिया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी खुद नजर बनाए हुए हैं। इनके निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.