गोपालगंज, मार्च 31 -- थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। हालांकि मंदिर में पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, लेकिन मंगलवार को नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। उत्तर बिहार के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल थावे दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से इन दिनों लगे मेले में भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर में पहले से तैनात पुलिस बल के अतिरिक्त अब और जवानों की तैनाती की गई है। मुख्य प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की जा रही है। जहां श्रद्धालुओं की तलाशी ली जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को और प्रभावी बनाया गया है। मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में पु...