निज संवाददाता, अप्रैल 3 -- Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुई अमानवीय घटना के मामले में अब तक 10 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पहली बार एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले के नामजद आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। इन्हें जांच के लिए एफएसएल लैब भेजा जा रहा है। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इस मामले में शुरू में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। इनमें से अशोक यादव और मतलू उर्फ नवनीत कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। तीसरा नामजद रविकांत कुमार फरार चल रहा था, जिसने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। महिला जगनकिशोर पांडेय की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.