बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- दोनों संस्थानों ने समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर राजगीर, निज संवाददाता। नालंदा विश्वविद्यालय और हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ जेरूसलम के बीच शैक्षणिक सहयोग को नई ऊंचाई देने की दिशा में दोनों संस्थानों ने हाल ही में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता दोनों विश्वविद्यालयों के बीच संकाय एवं छात्र आदान-प्रदान, संयुक्त शोध परियोजनाओं तथा अकादमिक सहयोग को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। हिब्रू यूनिवर्सिटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इजराइली संसद में दिए गए वक्तव्य के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि भारत और इज़राइल के बीच गहरी एवं ऐतिहासिक साझेदारी शैक्षणिक क्षेत्र में भी मजबूती के साथ परिलक्षित हो रही है। दोनों राष्ट्रों के बीच मजबूत संबंध अकादमिक सहयोग के रूप में भी निरंतर विस्तार पा रहे हैं...