निज संवाददाता, फरवरी 14 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नालंदा और नवादा जिलों में चल रहीं कई महत्वपूर्ण योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनका पूरा फोकस हर घर गंगाजल आपूर्ति योजना की निरंतरता और मलमास मेला-2026 की तैयारियों पर रहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों और जनसुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने नवादा जिले के नारदीगंज अंचल स्थित मोतनाजे गांव के पास बने गंगाजी राजगृह जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय परिसर का बारीकी से भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि उनकी (सीएम की) पिछली हिदायत के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर जलाशय के चारों तरफ लोहे की जाली लगा दी गई है। हर घर गंगाजल आपूर्ति योजना के दूसरे चरण का बेहतर ढंग से क्रिया...