हमारे संवाददाता, अप्रैल 1 -- Nalanda Stampede: बिहार के नालंदा जिले में मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। लापरवाही और कुव्यवस्था के आरोप में दीपनगर थाना प्रभारी राजमणि को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने मंदिर प्रबंधन और स्थानीय पुलिस, दोनों की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने दो टूक कहा कि मंदिर प्रबंधन का ध्यान सिर्फ श्रद्धालुओं से दान और दक्षिणा वसूलने पर था, जबकि 25-30 हजार की भारी भीड़ के लिए न तो पेयजल की व्यवस्था थी और न ही कोई आपातकालीन चिकित्सा केंद्र बनाया गया था। डीजीपी विनय कुमार ने मंदिर की व्यवस्था और बनावट (संरचना) में भारी खामियां पाईं। उन्होंने कहा कि सीढ़ियों पर इतना ज्यादा ढलान (ड्रॉ...