हापुड़, जुलाई 11 -- पवित्र तीर्थ स्थल ब्रजघाट पर शुक्रवार शाम नॉर्वे की राजदूत ने पहुंचकर मां गंगा की विधिवत आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने गंगा तट के प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक वातावरण और श्रद्धालुओं की आस्था को करीब से देखा। राजदूत के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष तैयारियां की गई थीं। ब्रजघाट पहुंचने पर एसडीएम राम सिंह यादव, सीओ राहुल सिंह तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राजदूत ने गंगा किनारे भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं, स्वच्छता और धार्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गंगा तट के मनोहारी दृश्य की सराहना करते हुए इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।इसके बाद राजदूत ने मां गंगा की संध्या आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान पूरा...