वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 30 -- यूपी के गोरखपुर के बेलघाट की रहने वाली एक महिला में मां बनने के बाद अनोखी बीमारी उभर गई। सामान्य प्रसव के बाद महिला अनाप-शनाप बकने लगी। करीब दो दिन तक वह लगातार तेज आवाज में वह चीखती रही। उसने नवजात को स्तनपान तक नहीं कराया। परेशान होकर परिजन उसे जिला अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में लाए, यहां उसका इलाज चला। यह घटना करीब डेढ़ महीने पहले की है, जो अब सामने आई है। डॉक्टरों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति या महिला सामान्य से इतर अजीब व्यवहार करे तो तत्काल मानसिक रोड विशेषज्ञ से परामर्श लेने की जरूरत है। महिला का इलाज कर रहे जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉक्टर अमित शाही ने बताया कि महिला में बाइपोलर डिसऑर्डर उभर गया था। यह बीमारी महिला के जेहन में कहीं दबी हुई थी। प्रसव वेदना के कारण यह बीमारी उभर कर सामने आ गई। ऐसे मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.