हापुड़, मई 4 -- दिल्ली के बड़ौदा हाउस में आयोजित एक विशेष समारोह में नाॅर्दन रेलवे जोन में यहां रेलवे स्टेशन पर तैनात डिप्टी सीटीआई अम्बुज चौहान और सीटीआई शैलेंद्र कुमार को बेहतर आय संग्रह और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। दोनों को प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीन पांडेय ने सम्मानित किया। जोन स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने पर यह पुरस्कार मिलने के बाद दोनों अधिकारी यहां पहुंचे तो रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। पूरे स्टेशन पर उत्साह का माहौल छाया रहा। कर्मचारियों ने फूलमालाएं पहनाकर और मिठाइयां बांटकर उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्य टिकट निरीक्षक विनीत शर्मा ने बताया कि डिप्टी सीटीआई अम्बुज चौहान और सीटीआई शैलेंद्र कुमार ने न केवल टिकट जांच और राजस्व संग्रह में बेहतर सुधार किया, बल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.