कानपुर, अप्रैल 5 -- सीएसजेएमयू में नार्थ जोन (पुरुष) खो-खो चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। छह से 10 अप्रैल तक होने वाली प्रतियोगिता में 42 विश्वविद्यालयों के 630 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले रविवार को सभी टीम के कोच और मैनेजर की बैठक हुई। खो-खो के राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी मनोज कुमार और प्रमोद कुमार ने सभी को खेल से संबंधित नवीन नियमों, तकनीकी प्रावधानों तथा प्रतियोगिता संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु प्रतियोगिता संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार, खेल सचिव डॉ. निमिषा कुशवाहा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.