जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नार्कोटिक नियंत्रण करने के लिए 112 हेल्पलाइन पर कॉल करके सूचना दें। सत्यार्थी अपने कार्यालय में बैठक के दौरान रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को शीघ्र ऑनलाइन सूचना दर्ज के निर्देश दिए।ड्रग इंस्पेक्टर को सभी दवा दुकानों पर प्रतिबंधित दवाओं की सूची प्रदर्शित कराने, बिना प्रिस्क्रिप्शन दवा बिक्री पर जांच तथा स्कूलों के आसपास सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। नशामुक्ति केंद्रों की नियमित स्वास्थ्य जांच व काउंसलिंग पर भी जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.