मथुरा, मई 5 -- थाना अंतर्गत हाइवे पर टोल प्लाजा के समीप सोमवार शाम नार्कोटिक्स टीम आगरा ने फरह पुलिस के सहयोग से कैंटरा से तलाशी के दौरान 83 किलो गांजा बरामद किया। उड़ीसा से लेकर आ रहे गांजे की अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने कैंटरा से गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। सोमवार शाम करीब पांच बजे नारकोटिक्स टीम ने सटीक सूचना पर फरह पुलिस कि सहयोग से महुअन टोल प्लाजा पर चेकिंग की। इस दौरान आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे कैंटरा को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें से तस्करी को छिपाकर ले जाया जा रहा 83 किलो गांजा बरामद किया और चालक समेत दो को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- नोएडा में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, स्टूडेंट्स को करते थे सप्लाई; 8 लाख की विदेशी 'ओजी' बरामद नारकोटिक्स टीम प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.