रांची, अप्रैल 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। लालपुर डिस्टिलरी पुल स्थित विवेकानंद पार्क में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में आयोजित 70 हजार से अधिक सम्मेलनों की इस कड़ी में सैकड़ों हिंदू धर्मावलंबी एकत्रित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू एकता मजबूत करना, आचरण आधारित हिंदुत्व की रक्षा और संस्कृति संरक्षण पर जोर देना था। चिन्मय आश्रम रांची के महंत स्वामी परिपूर्णानंद जी महाराज ने कहा कि धर्मो रक्षति रक्षितः। धर्म की रक्षा करने वालों की धर्म रक्षा करता है। अपनी आचरण से ही हिंदुत्व की रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नारे लगाने से धर्म जीवित नहीं रहता। आचरण में उतारें। दूसरे धर्म के लोग प्रतीकों और आचरण से पहचाने जाते हैं, हम क्यों नहीं। नित्य भगवान को...